कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का दसवां कॉलेज रायबरेली में खुलेगा। राज्य सरकार की कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। यह विवि का दूसरा हार्टिकल्चर कॉलेज होगा। जिसमें प्रदेशभर के मेधावियों को उत्कृष्ट शिक्षा लेने का मौका मिलेगा। छात्रों में हार्टिकल्चर (उद्यान) की बढ़ती मांग को देखते हुए सीएसए विवि के नए कॉलेज पर प्रदेश सरकार ने भी मुहर लगा दी है। अभी तक विवि से जुड़े नौ कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इसमें कानपुर कैम्पस में कृषि महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय, उद्यान महाविद्यालय, इटावा में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मत्स्...