Kanpur News: रायपुर बिजलीघर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता।रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में देर रात घुसकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रनिया एसडीओ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 17 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे की है। उस समय उपकेंद्र पर एसएसओ चंद्रभान सिंह और एसएसओ हेल्पर कौशल शर्मा अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान चार-पांच युवक बिजलीघर के अंदर घुस आए और बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए दोनों कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों कर्मचारियों को चोटें आईं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त लोग इससे पहले 6 जून 2026 को भी बिजली घर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.