कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। लगातार कई दिन से चल रही रामलीला समिति के चुनाव को लेकर जद्दोजहद प्रशासन के दखल के बाद सोमवार को खत्म हुई। 15 सदस्यीय समिति के निर्वाचन में रामजी मिश्र को अध्यक्ष और अमित राजपूत को महामंत्री घोषित किया गया। सोमवार को अकबरपुर के जनकपुरी मैदान में आयोजित बैठक में तीनों निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में रामजी मिश्र को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही प्रदीप पाण्डेय बउवा व अमर यादव उपाध्यक्ष,अमित राजपूत महामंत्री, सत्यम ओमर व अजय चौहान मंत्री, सचिन गुप्ता कोषाध्यक्ष,जितेन्द्र सिंह गुड्डन आडीटर, अभिषेक गुप्ता नीकू मेला प्रभारी, विमलेश कुमार मीडिया प्रभारी, अशोक मिश्र, सूर्यकांत त्रिपाठी,, श्याम ओमर, अनूप त्रिपाठी गोरे और दिलीप ओमर को कार्यकारिणी सदस्या घोषित किया गया। यह भी ...