कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: रूरा,संवाददाता। क्षेत्र के गैजूमऊ गांव के पास रामगंगा नहर में सैकड़ों आधार कार्ड पड़े मिलने से इलाके में चर्चाओ का दौर शुरु हो गया। नहर की पटरी पर करीब 15 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में आधार कार्ड बिखरे देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई इन्हें मतदाता अभियान से जोड़कर देख रहा है तो किसी ने साइबर अपराध की आशंका जताई है। आधार कार्ड नहर में किसने और क्यों फेंके, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सोमवार शाम करीब पांच बजे गैजूमऊ गांव के पास रामगंगा नहर में पानी नहीं होने के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर नहर के किनारे पड़े आधार कार्डों पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो बड़ी संख्या में आधार कार्ड बिखरे हुए थे। इसकी जानकारी गांव...