Kanpur News: रामगंगा नहर में महिला की मिली लाश
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: सचेंडी। बिनौर क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह रामगंगा नहर में महिला की नग्न अवस्था में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी मच गई। नहर पुल के पास शव झाड़ियों में फंसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह शव निकाला, फिर उसे पोस्टमार्टम भिजवा दिया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र के मुताबिक, शव करीब 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जिस कारण वह पूरी तरह डीकंपोज हो चुका है। महिला की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। शव नग्न अवस्था में मिला। मृतका के बाएं हाथ में कलावा और काला धागा, जबकि दाहिने पैर में भी काला धागा बंधा मिला है। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों में सूचना देने के साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.