Kanpur News: रामगंगा नहर में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी
कानपुर, अगस्त 15 -- Kanpur News: सचेंडी। धर्ममंगदपुर गांव के पास शनिवार को रामगंगा नहर में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी में किशोर की तलाश की जा रही है। कटरा घनश्याम गांव निवासी संतोष का 14 वर्षीय पुत्र शनि शनिवार को अपने साथियों के साथ विद्यालय जा रहा था। धर्ममंगदपुर स्थित रामगंगा नहर के पास सभी बच्चे नहाने के लिए रुक गए। नहाते समय शनि अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। इसके बाद परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की। सूचना पर सचेंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नहर में किशोर की तलाश के प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.