Kanpur News: रामगंगा नहर में तिगाई के पास उतरता मिला युवक का शव
कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव के पास राम गंगा नहर में शनिवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाने के बाद छानबीन की। प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिली कि तिगाई गांव के पास से निकली रामगंगा नहर में एक युवक का शव पड़ा है। इसपर रूरा थाने से एसआई विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- Hapur News: धौलाना: मसूरी नहर में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं होने व शव कई दिन पुराना होने से प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.