Kanpur News: रामगंगा नहर की एक हजार वर्ग गज जमीन पर गरजा बुलडोजर
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: बिधनू। जामू पुल के पास मंगलवार दोपहर रामगंगा नहर की करीब एक हजार वर्ग गज जमीन पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से जमींदोज किया गया। नहर विभाग के अवर अभियंता की अगुवाई में आठ सदस्यीय टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अवर अभियंता चन्द्र प्रकाश पाल ने बताया कि काफी समय से रामगंगा नहर के आस-पास विभाग की करीब एक हजार वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण था। इस दौरान कब्जेदार को जमीन को कब्जा मुक्त करने की कई नोटिस दी गईं। इसके बाद भी जमीन खाली नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस फोर्स संग बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिराकर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नहर की जमीन के अतिक्रमण की हुई जांच यह भी पढ़ें- Moradabad News: किसी भी दिन रामगंगा किनारे बनने लगेंगे पीलर यह भी पढ़ें- NCR के इस शहर में 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.