Kanpur News: राज्यमंत्री व विधायक ने किया जैनपुर मेले का शुभारंभ
कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के जैनपुर गांव स्थित श्री रामजानकी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक मेले का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल व किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू त्रिपाठी ने राज्यमंत्री व विधायक एवं महंत शिवपाल दास जी महाराज का फूलमालाएं पहना कर तथा पगड़ी बांधकर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर माथा टेका। जैनपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में राजपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों और दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महावीर धाम मंदिर में उमड़ा आस्था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.