Kanpur News: राज्यमंत्री के रक्षाबंधन समारोह में उमड़ा बहनों का हुजूम
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। ईको पार्क में रविवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह में कुटुंब परिवार की 600 से अधिक बहनों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। बहनों ने मंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारिसी की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस दौरान बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में बहनों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। बहनों ने राखी बांधकर अपने भाई के प्रति स्नेह व्यक्त किया। राज्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहाकि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सम्मान का पावन पर्व है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अजय के राखी महोत्सव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.