Kanpur News: राजनाथ से मिले रघुनंदन, कैंटोमेंट की जनता के लिए मांगी सड़कें
कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली आवास जाकर भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने मुलाकात की। कैंट से पिछला चुनाव हारने के बाद जनहित में कार्य कराने के लिए सक्रिय रघुनंदन भदौरिया ने रक्षा मंत्री को छावनी परिषद के अधीन वार्डों की 13 समस्याओं का पत्र दिया। कहा कि कैंट की सड़कें ही नहीं बल्कि स्टेडियम, घाट और अन्य कार्य करा दें तो हजारों की आबादी को राहत होगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि इसी तरह सक्रिय रहो, जनता का आशीर्वाद मिलेगा। जनहित के हर कार्य को कराएंगे। रघुनंदन भदौरिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिए पत्र में कहा कि कैंट में ठेके पर लगे कर्मचारियों के वेतन से नाजायज पैसा काट लिया जाता है। रेलबाजार रामलीला मैदान के मंच का कायाकल्प, कलाकारों के ठहरने को कमरा, बाजार, चौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.