Kanpur News: राजकीय विद्यालय में पढ़ाते मिले निजी प्रकाशकों की किताबें
कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान राजकीय हाईस्कूल कासिमपुर की पोल खुल गई। यहां राजकीय नहीं बल्कि निजी प्रकाशकों की किताबों से अध्यापन कार्य कराया जा रहा था। प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षक नदारद मिले। कमरों में कबाड़ भरा हुआ था। स्कूल में गंदगी व्याप्त थी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने सुबह 09:45 पर निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापक पुष्पा गौतम और सहायक अध्यापिका प्रीति दुबे अनुपस्थित थीं। आकांक्षा पाल देर से आई थीं। उनका कहना था कि वह प्रधानाध्यापक को सूचित कर चुकी थीं। कुल 74 में 57 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक समेत जो भी गैरहाजिर पाए गए उनके अवकाश की स्वीकृति का मानव संपदा पोर्टल से सत्यापन नहीं हो सका। शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका से यह स्पष्ट हुआ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.