कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। राइजिंग सन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने समाज और हमारी सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले 'कम्युनिटी हेल्पर्स' (प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों) के साथ रक्षाबंधन का त्योहार को मनाया। प्रधानाचार्य रामप्रकाश पाल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मानवेंद्र सोलंकी, को-ऑर्डिनेटर नौशीन और क्लास टीचर मिस सलोनी पाल के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं का एक प्रतिनिधि मंडल विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों में पहुंच अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। मुँह मीठा कराते हुए देश व समाज की निस्वार्थ सेवा तथा सुरक्षा के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर छात्रा अदिति, अद्विका, दर्शिता, अनिका, मिताली राज, लक्ष्मी, राधिका, आराध्या, माही, मंज़िल, वेदान्त सोलंकी और शिवांश सोलंकी ने एएसपी आलोक प्रसाद, ...