Kanpur News: रांची में यूपी टीम से निशाना साधेंगे बलजोत, आर्यन व अंश
कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता झारखंड के रांची स्थित टौरियन वर्ल्ड सीबीएसई स्कूल में 27 से 30 जुलाई के बीच राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें कानपुर के तीन तीरंदाज भी उत्तर प्रदेश की टीम से पदक के लिए निशाना साधेंगे। ये चयनित खिलाड़ी गुरुनानक पब्लिक स्कूल लाजपत नगर के बलजोत सिंह अंडर-17 रिकर्व वर्ग में, आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के आर्यन पाल और अंश सिंह अंडर-17 कंपाउंड वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीनों खिलाड़ी एसएएफ आर्चरी एकेडमी, अर्मापुर में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह जानकारी कानपुर देहात आर्चरी एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार ने दी। खिलाड़ियों को छविलाल यादव, अमित झा, अनूप अग्निहोत्री, निशांत, सुमित, वैभव साहू, दिनेश कुशवाहा आदि ने शुभकानमनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.