कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: मूसानगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के सम्मान में बीएसए ने सराहनीय पहल की। धनतेरस और दीपावली के पर्व पर विकासखंड अमरौधा के प्राथमिक विद्यालय सरांय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीएसए ने विद्यालय की रसोइयों को साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया। त्योहार से पहले मिले इस उपहार से रसोइयों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर बीएसए आशीष पाण्डेय ने कहा कि विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना को सफल बनाने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे प्रतिदिन पूरी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के साथ बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शुक्रवार को हलवा और उपमा भी मिलना शुरू बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में उनका योगदान सराहनीय है। उनके श...