कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के अटिया रायपुर गांव निवासी वीरू,आयुष व दीपक शुक्रवार शाम रसूलाबाद में सामान खरीदने आए थे।देर रात सभी घर वापस जा रहे थे। कानपुर रोड कोल्ड स्टोर के पास किसी वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टर ने तीनों को कानपुर रेफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...