कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। त्यौहार पर बिजली न आने को लेकर उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी देखी गई। जेई ने एचटी लाइन में फाल्ट से आपूर्ति बाधित होने की बात कही। रसूलाबाद क्षेत्र के उसरी,लालू, भैसायां व असालतगंज फीडर से करीब सौ गांव जुड़े हुए हैं। शुक्रवार दोपहर बारह बजे चारों फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।शाम सात बजे तक बिजली न आने से उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी देखी गई। उपभोक्ताओं ने कहा कि जन्माष्टमी के त्यौहार पर सारी तैयारियां धरी रह गईं। घरों में झांकी सजाने की तैयारी कर रहे बच्चों में नाराजगी रही। शाम को जेई राजेश चन्द्र ने एचटी लाइन में फाल्ट होने के कारण समस्या होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...