कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। कानपुर बिधूना मार्ग पर रसूलाबाद कस्बे में बेला की ओर जाने वाली सड़क पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं।आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी विभाग आंख बंद किए हुए है।इन गड्ढों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें वैसे ही बदहाल स्थिति में पहुंच गई हैं। सर्वाधिक चलने वाले कानपुर बिधूना मार्ग पर रसूलाबाद कस्बे में पश्चिमी छोर पर कई खतरनाक गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। कस्बे में बेला रोड राजकीय विद्यालय के आगे सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात में पानी इन गड्ढों में भर जाता है जिससे राहगीरों को रास्ता सही ढंग से नहीं दिखाई देता है। गहरे गड्ढों में बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। महिलाएं तो दिन में कई बा...