Kanpur News: रसूलाबाद में नहीं थम रही डाक्टरों की मनमानी
कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति को लेकर सरकार व जिले के अफसर आए दिन दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं लेकिन रसूलाबाद अस्पताल में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। सोमवार को महिला विंग अस्पताल में कोई डाक्टर मौजूद नहीं था जबकि आंख व दांत विशेषज्ञ भी अस्पताल नहीं पहुंचे। जिले पर आए दिन डीएम बैठकें कर अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसके बाद भी रसूलाबाद सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की मनमानी चल रही है। सोमवार को दंत चिकित्सक के कक्ष का ताला नहीं खुला जबकि आंख चिकित्सक का कमरा खाली था। महिला विंग अस्पताल में भी कोई डाक्टर नहीं थीं। इमरजेंसी में डाक्टर सौरभ शाक्य मौजूद थे। जबकि ओपीडी में डा शैलेन्द्र व डा सादिक मरीज देख रहे थे। इन दिनों मौसम में बदलाव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.