Kanpur News: रसूलाबाद दिबियापुर रोड पर जगह-जगह गड्ढे
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद दिबियापुर रोड पर जगह-जगह हुए गड्ढे राहगीरों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। सोमवार शाम गड्ढा बचाने में बाइक सवार खड्ड में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। रसूलाबाद-दिबियापुर रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस रोड पर ओवरलोड ट्रक का आवागमन रहता है। इस रोड से भारी संख्या में कांवरियों का आना जाना है। देवकली औरैया मंदिर पर जलाभिषेक करने कांवरिए बिठूर से जल लेकर इसी मार्ग से जाते हैं। आएदिन राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। सोमवार शाम पाल नगर गांव के सामने गड्ढा बचाने में बाइक सवार आजाद नगर वार्ड निवासी नीलू खड्ड में जा गिरा। सड़क से निकल रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.