Kanpur News: रसूलाबाद कस्बे में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। दो दिन हुई बारिश ने रसूलाबाद कस्बे में जलनिकास की व्यवस्था की पोल खोल दी है। नेहरू नगर वार्ड में घरों के बाहर जलभराव हो गया जिससे लोगों को आवागमन भी करना मुश्किल हो रहा है। घरेलू सामान लेने के लिए पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। वार्ड निवासी आरिफ, आसिफ, मानू, तौफीक, इमरान आदि ने बताया कि पिछले 15 दिनों से घरों के सामने गली में जलभराव है। जलनिकास के लिए बने नाले बंद हो गए हैं। सफाई कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से कई बार मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दो दिनों से हुई बारिश से जलभराव बहुत बढ़ गया है। घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। जलभराव से मच्छरों की भरमार है जिससे बीमारी फैल रही है। इसी प्रकार सुभाष नगर वार्ड में शिव मंदिर के आसपास जलभराव हो गया है। जलनिकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.