कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी संत रविदास के 650वें जन्मदिवस पखवाड़े के मौके पर भव्य 'कलश वंदन यात्रा' एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि संत रविदास के विचारों से ही समाज में समरसता का संचार होगा। सुरेंद्र मैथानी संत रविदास रज कलश को सिर पर रख गुजैनी और रतनलालनगर के मोहल्लों में घूमे। सुरेंद्र मैथानी रतनलालनगर मंडल में गुजैनी डी ब्लॉक, शनिदेव मंदिर से प्रारंभ होकर आंबेडकर मूर्ति गुजैनी, पांडेय आटा चक्की गुजैनी से गायत्री स्वीट हाउस गुजैनी सब्जी मंडी, हर मिलाप रतनलाल नगर से स्टेट बैंक चौराहा दबौली तक, छठ पूजा स्थल महादेव नगर से एचआईजी पुल रतनलाल नगर, डॉ. आनंद दवाखाना संजय नगर से सीटीआई शनिदेव मंदिर तक भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के जरिए समरसता, एकता और रविदास के ...