Kanpur News: रनियां कस्बा पहुंची 12 फिट ऊंची रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। नगर पंचायत रनियां के चिटिकपुर स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में मंगलवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 12 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा पहुंची। प्रतिमा के पहुंचने पर राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने पुष्पवर्षा कर नमन किया। प्रतिमा को परिसर में तैयार किए गए बेस पर स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहाकि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई केवल इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति, स्वाभिमान, साहस और त्याग की जीवंत मिसाल हैं। देश की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने प्राणों का बलिदान देकर इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उनकी प्रतिमा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक बनेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.