कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कैंट के कटहरी बाग स्थित महासंघ के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई। बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारियों और सदस्यों ने रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। अशोक सिंह ने सभी पदाधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों की आलोचना करते हुए कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। महासंघ ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए प्रयास तेज करने की मांग उठाई। इसके साथ ...