कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुचर्चित वेबसीरीज रक्तांचल में अब शहर का रित्विक द्विवेदी भी नजर आए। डायरेक्टर रितम श्रीवास्तव की वेबसीरीज रक्तांचल के तीसरे सीजन में रित्विक जुनैद का निगेटिव किरदार निभा रहा है। यह वेबसीरीज कुछ दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। रित्विक इससे पहले भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सीरियल व वेबसीरीज में काम कर चुके हैं। जिसमें फूफाजी, ये मेरी फैमिली, पेपर लीक आखिरी परीक्षा, अचार आदि शामिल हैं।

रित्विक का अभिनय करियर काकादेव निवासी रित्विक ने मुंबई से थिएटर में कई वर्कशॉप करने के बाद छोटे-छोटे नाटकों में भी काम किया है। रित्विक ने बताया कि जुनैद का किरदार काफी चुनौती भरा था। क्योंकि यह रोल निगेटिव होने के साथ अत्यधिक गुस्सैल वाला था। जबकि इसके विपरीत स्वभाव से...