कानपुर, अक्टूबर 1 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत भाजपा ग्रामीण ने रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन क्षेत्र प्रभारी शंकरलाल लोधी और क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने किया। आदित्य त्रिवेदी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। शंकरलाल लोधी ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।भाजपा ग्रामीण के बैनर तले गुरुवार को आवास विकास हंसपुर नौबस्ता में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 155 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शंकर लाल लोधी ने कहा कि सेवा कार्यों से समाज को जोड़ना जरूरी है ताकि सेवा कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।भ...