कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: चकेरी। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में झकरकटी पुल के पास एक रोडवेज संविदा कर्मी ने आरोप लगाया है कि मकान के विवाद को लेकर रंजिश के चलते आरोपितों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। साथ ही उनका मोबाइल और पांच हजार रुपये लूटकर भाग गये। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में मामला दर्ज कराया है। चमनगंज निवासी मोहम्मद मुफीद खान के अनुसार वह रोडवेज में संविदा चालक के पद पर कार्यरत हैं। उनका अनवरगंज निवासी वसीम खान, शफीक, अहमद शफीक व अन्य के साथ मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर आरोपित उनसे रंजिश मानते हैं। पीड़ित ने बताया कि बीती 22 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह झकरकटी बस अड्डे में बस खड़ी कर घर जाने के लिए निकले। तभी पुल चढ़ने के दौरान आरोपितों ने रास्ते में घात लगाकर हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपितों ...