Kanpur News: रंजिश में युवक को पीटकर किया लहूलुहान
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। काकादेव पुरानी बस्ती निवासी नफीस को पुरानी रंजिश में आरोपितों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। शाहिद उर्फ गुड्डू के अनुसार बीती पांच अगस्त की शाम को उनका भाई नफीस काकादेव स्थित बाबा मंदिर के पास गुजर रहा था। रास्ते में इलाके में रहने वाले बउआ उर्फ पप्पू ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपित ने भाई को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान भाई का हाथ फ्रैक्चर हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.