कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कल्याणपुर। इंदिरा नगर के कान्हा श्याम रेजीडेंसी में बिजली के बकाए को लेकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के नौ दिन बाद पुलिस ने सोसाइटी सचिव श्रेयस जायसवाल को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपार्टमेंट निवासी मुदित कुमार ने आरोप लगाया था कि बिजली के बकाये के नाम पर करीब 76 लाख रुपये का हिसाब बताया गया, लेकिन पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं कराया गया और उनके आवास की बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी गई। आरोप है कि 25 अगस्त की रात श्रेयस उनके घर पहुंचे और पहले 15 लाख, फिर पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया था। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...