कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर। कुली बाजार स्थित मस्जिद में रविवार को मरहूम शहर काजी कारी अब्दुस्समी की याद में यौम ए आबरू ए अहले सुन्नत मनाया। यहां मारहरा शरीफ दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद नजीब हैदर मियां बरकाती ने शिरकत की। कहा, उन्होंने दीन के साथ इंसानियत का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि मुसलमान ज्यादा से ज्यादा तालीम हासिल करें। उनके इस ख्वाब को पूरा करना होगा। इस मौके पर शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही, नायब शहर काजी कारी, मोहम्मद सगीर आलम हबीबी, मास्टर शाहिद बरकाती, कारी कासिम हबीबी, मुफ्ती हनीफ बरकाती, कारी एहसान बरकाती, महबूब आलम खान, हाफिज फरीद, लईक बरकाती और इस्लाम खान आजाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...