कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर उनकी वास्तविक स्थिति का आकंलन करने के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव एवं जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने ज्योतिष गांव का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आईसीडीपी राइस (चावल) योजना के अंतर्गत धान फसल प्रदर्शन की लाभार्थी कृषक मिथलेश कुमारी के खेत का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय कर्मचारी जगत ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषक को एक हेक्टेयर धान प्रदर्शन आवंटित किया गया है। कृषक द्वारा 15 जून को कृषि विभाग से नि:शुल्क बीज प्राप्त कर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में पीआर-126 प्रजाति की बुआई की गई थी। फसल की वानस्पतिक वृद्धि संतोषजन...