कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: पुखरायां,संवाददाता। कस्बे के रामकली धर्मशाला में आयोजित योगा कार्यक्रम में रविवार को छोटे-छोटे बच्चों ने योगा करतब दिखाए। कार्यक्रम में पहंुचे अभिभावकों ने बच्चों के योगा करतब देख उत्साह बढ़ाया। धर्मशाला में रविवार को चलाए जा रहे योगा कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लेते हुए योगा करतब से वहां आए अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसमें चक्र आसन में यूवांशी,आर्यना, आरोही,जान्या अग्रवाल,सात्विक,वल्लभ,निशिका अग्रवाल व हनुमान आशन में दर्शिता,चैरी,अरनव अग्रवाल,तविशा,आध्या गुप्ता,भूनमन आसन में सगारिका,वाशु,पारवी,मान्या अग्रवाल,ईवान गोयल,शीर्ष आसन में प्रविक,शौर्य,अरनव अग्रवाल ने करतब दिखाए। वहीं हल आसन विवान,आरू गोयल रहे। वहीं बच्चों को सिद्धि अग्रवाल व विदित अग्रवाल ने वैच पहना कर सम्मानित किया। इस मौके ...