Kanpur News: ये चेन तो कभी वो अंगूठी दिखाओ... कहकर डेढ़ लाख की चेन उड़ाई
कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। चकेरी के अहिरवां में सर्राफ को बातों में उलझाकर दो महिलाएं करीब डेढ़ लाख कीमत की सोने की चेन उड़ा ले गईं। शातिर महिलाओं ने अरे, ये चेन तो कभी वो अंगूठी दिखाओ... यह कहते हुए सर्राफ को जाल में फंसाकर शिकार बनाया। वहीं, आरोपित महिलाओं की करतूत दुकान में लगे सीसीकैमरे में कैद हो गई। राजा मार्केट के रहने वाले हरिनारायण तिवारी की ज्वेलरी की दुकान है। हरिनारायण ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दो महिलाएं दुकान पर आईं। दोनों ने बेटी की शादी की बात कहते हुए अलग-अलग चेन-अंगूठी व जेवर दिखाने की बात कही। इस बीच जेवर देख रही दोनों महिलाओं में से एक ने बातों में उलझा लिया और मौका पाकर दस ग्राम की एक सोने की चेन उड़ा ली। जेवर पसंद न आने पर दोनों महिलाएं दुकान से चली गईं, फिर सामान मिलान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.