कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। यू-डायस 2026-27 की डाटा एंट्री के तहत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में छात्रों का इंपोर्ट अनिवार्य किया गया है। स्कूल महानिदेशक मोनिका रानी ने डीआईओएस और बीएसए के माध्यम से प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 8 उत्तीर्ण छात्रों का विवरण संबंधित विद्यालयों में इंपोर्ट कराएं। कक्षा 5 और 8 पास छात्रों के नामांकन की जिम्मेदारी उनके पूर्व विद्यालयों को दी गई है। साथ ही ड्रॉपबॉक्स में उपलब्ध विद्यार्थियों को इंपोर्ट करने और पोर्टल पर पहले से दर्ज न होने वाले नए छात्रों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पीएमश्री विद्यालयों के छूटे पात्र विद्यार्थियों को भी शामिल करना होगा। यह प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक पूरी करनी अनिवार्य है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...