Kanpur News: यूपी लीग की मेजबानी को ग्रीनपार्क तैयार
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम दो साल बाद एक बार फिर यूपी टी-20 लीग की मेजबानी के लिए तैयार है। 28 अगस्त से खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए स्टेडियम में पिच बनकर तैयार है। बाउंड्री पर एलईडी स्क्रीन लग रही है। स्टेडियम के चारों ओर बैरीकेडिंग कर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।
टीमों की तैयारी बुधवार को लखनऊ में अंतिम मुकाबला खेला जाना है। मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस के मुकाबले न होने से दोनों टीमें बुधवार को कानपुर आकर अपनी तैयारियां शुरू कर देंगी। वहीं, अन्य चारों टीमें 27 अगस्त को शहर आएंगी। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही अंतिम चरण की तैयारियों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में दर्शकों के बैठने व अन्य मिलने वाली सुविधाओं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.