कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता ज्वाला देवी विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय महिला आरक्षण विधेयक रहा, जिस पर छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष के रूप में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनुभा कुमार, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुपमा कुशवाहा ने किया। निर्णायक डॉ. अंजली व डॉ. प्रतिमा रहीं। लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका में प्रेरणा खुराना ने सदन को संचालित किया। प्रतियोगिता में शगुन बाजपेई प्रथम, आंशिका बाजपेई द्वितीय व शब्दप्रिय श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...