कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे सेवा, संकल्प-सशक्त भारत अभियान के अंतर्गत कृष्णा फाउंडेशन एकेडमी में नशा मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यही शक्ति देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष पवन दीक्षित, पुनीत द्विवेदी, शशि बाजपेई, सुमित कश्यप, धीरेंद्र सोनकर, जितेंद्र चंदेल, श्याम शुक्ला, मोहित सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...