कानपुर, नवम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर पुस्तक मेला के तत्वावधान में केसरी मंगलम परिवार की ओर से युवा कवि सम्मेलन 'तरुणी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लायर एसोसिएशन के महामंत्री राजू यादव, कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री विनय मिश्रा और कवि मुकेश श्रीवास्तव ने किया। कवि अरुण तिवारी ने वाणी वंदना के साथ सम्मेलन का आगाज किया और संचालन भी किया। बाल कवि सारांश, राजा हसन राजा, गोविंद द्विवेदी, मृदुल जोशी, अक्षय, सेवा स्वास्थ्य शिव, शिवानी त्रिपाठी, सत्यदेव सिंह, निखिल तिवारी, शिवांश शुक्ला सरस और कृतार्थ पाठक ने कविता पाठ किया। वरिष्ठ कवयित्री अनीता मौर्या, अनुश्री और करताल किशोर का संयोजन रहा। आयोजक अजय प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि यह मंच नए साहित्यकारों और युवा कवियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने क...