Kanpur News: युवती से दुष्कर्म व पैसा हड़पने में गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। गुजैनी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व पैसा हड़पने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने बीती 6 अगस्त को शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म करने की रिपोर्ट अनंत मिश्रा के खिलाफ कराई थी। आरोप है कि आरोपित ने शादी करने के नाम पर उससे पैसे भी लिए थे, जो कि हड़प लिये। शादी से मुकरने के बाद युवती ने जब पैसों की मांग की तो आरोपित ने गाली-गलौज कर धमकी दी। इधर, पुलिस ने बुधवार को आरोपित अनंत को बर्रा-8 के पास से धर दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.