Kanpur News: युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक भागे बाइकसवार
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। मंगलीपुरवा सचेंडी की रहने वाली एक युवती की हत्या कर बाइक सवार दो युवक सोमवार रात को उसका शव शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव के पास नहर पटरी किनारे फेंककर फरार हो गए। मंगलवार दोपहर बाद उसकी तलाश करते हुए आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने मंगलीपुरवा के ही एक युवक पर हत्या का संदेह जताया है। रैपालपुर गांव के कुछ लोगों के मुताबिक उन्होंने नहर पटरी के किनारे सोमवार रात को बाइकसवार दो युवकों को बड़ी सी चीज फेंकते हुए देखा। वह लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक फरार हो चुके थे। पास में जाकर देखा तो सफेद रंग का टॉप व नीले रंग की जींस पहने एक युवती का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची शिवली पुलिस के प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.