Kanpur News: युवती की मौत, शमशान घाट पहुंची पुलिस
कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर थानाक्षेत्र के डोमनपुर मजरा गोशाला में रविवार सुबह 18 वर्षीय युवती मानसी के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गोशाला घाट ले जा चुके हैं। जब तक पुलिस घाट पहुंची, अंतिम संस्कार हो चुका था। डोमनपुर के मजरा गोशाला निवासी सभाजीत की 18 वर्षीय बेटी मानसी थी। परिजनों ने बताया कि मानसी शनिवार को खेतों से धान लगाकर लौटी थी। घर आते ही उसने कोल्ड ड्रिंक पी लिया। जिससे उसे लूज मोशन शुरू हो गए। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मानसी तीन भाइयों में सबसे छोटी और इकलौती बहन थी। दो भाई विक्की और धीरज बाहर रहने के कारण नहीं आ सके। वहीं मां प्रेमा और पिता सभाजीत का रो-रोकर बुरा हाल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.