Kanpur News: युवक पर चाकू से किया हमले का प्रयास
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कल्याणपुर। काकूपुर निवासी श्रवण कुमार त्रिवेदी के मुताबिक 30 जून को वह काम की तलाश में कल्याणपुर आए थे। कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे पनकी निवासी पप्पू से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पप्पू ने गाली-गलौज करते हुए पास में रखे चाकू से हमला किया। छीनाझपटी में चाकू श्रवण के हाथ में लग गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: चाकू लगने से मजदूर घायल यह भी पढ़ें- Gurgaon News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पैर और पेट में वार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.