कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर। लाल बंगला में दबंगों ने युवक को पीटने के बाद अंधाधुंध बेल्टें चलाईं। मारपीट में हमलावर बैग और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। चंद्रनगर निवासी आसिफ अली ने बताया कि, बुधवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे, तभी पांच लोगों ने घेरते हुए गाली-गलौज कर लात-जूतों से पीटने के साथ शरीर पर अंधाधुंध बेल्टें चलाईं। इसके बाद आरोपित बैग और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर, काज़ीखेड़ा निवासी गगनजोत सलूजा के मुताबिक बीती 26 सितंबर को काज़ीखेड़ा स्थित गणेश पंडाल में मिलन साउंड के मालिक विनोद उसके कुछ लोग एक बच्चे से गाली-गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध किया तो सभी लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हि...