कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: बिठूर। बिठूर के प्रतापपुर निवासी युवक ने शराब पीने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा रविवार को उसका अपने पिता से विवाद हुआ था। प्रतापपुर निवासी मनोज कुमार पांडे के दो बेटे विवेक पांडेय उर्फ गुलशन और छोटा बेटा प्रतीक है। विवेक की शादी सात साल पहले कनक से हुई थी। रविवार शाम को घर के काम को लेकर पिता ने बेटे को डपट दिया था। इसी गुस्से में विवेक बाइक लेकर घर से निकल गया और रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव मंधना पुलिस चौकी के पास रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला। पुलिस को शव के पास शराब की बोतल, पानी की बोतल, गिलास रखा मिला। बोतल आधी से ज्यादा खाली थी। ऐसे में माना जा रहा कि शराब पीने के बाद वह ट्रेन के आगे कूद गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...