Kanpur News: युवक ने रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर दी जान
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। कैंट में घर से बिना बताए निकले युवक ने मुरे कंपनी पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी कानपुर ने जांच पड़ताल की। साथ ही हादसे की जानकारी युवक के परिजन को दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। लाल कुर्ती निवासी 27 वर्षीय अमरजीत ओईएफ में प्राइवेट माली का काम करते थे। परिवार में मां मंजू, पिता बाबूलाल, दो भाई अमित व रौनक हैं। परिजन ने बताया कि बुधवार शाम को वह बुधवार शाम को घर से बिना बताए निकले थे। देर रात जीआरपी ने हादसे की जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन ने पूछताछ में जानकारी दी कि युवक नशे का लती था। फिलहाल आत्महत्या की कारण स्पष्ट नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.