Kanpur News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के भटेलन पुरवा गांव में बीती रात एक युवक ने घर के बाहर बरामदे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। पिता ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पत्नी मायके गई थी। सुबह घर पहुंच कर शव देखते ही वह बदहवास हो गई। मंगलपुर थाना क्षेत्र के भटेलन पुरवा निवासी 28 वर्षीय दीपक मेहनत मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। उसका एक भाई दीपांशु बाहर रहता था। चार दिन पहले उसकी पत्नी रवीना अपने मायके गई थी। उसकी दो वर्ष की बेटी अर्पिता है। बुधवार की रात बरामदे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात पिता विजयपाल ने देखा तो वह बदहवास हो गए। वहीं शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.