कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। काकादेव के लोहरन भट्ठा निवासी 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक बबलू निषाद ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार में पत्नी सुमन बेटी पंखुड़ी और बेटा शिवा है। परिजन ने बताया कि उनकी पत्नी घरों में काम करती है। शुक्रवार को वह काम करने गई थी और बच्चे पढ़ने गए थे। जब वह शाम को घर लौटी तो पति का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...