Kanpur News: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव के रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कठेठी गांव का रहने वाला 35 वर्षीय राजा खेती किसानी का काम करता था। नशे का आदी होने के कारण उसका घर में अक्सर विवाद होता रहता था। करीब एक सप्ताह पहले घर में हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी रश्मी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके मूसानगर चली गई थी। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले राजा पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था, लेकिन वह वापस नहीं आई। इसके बाद से वह तनाव में रह रहा था। शुक्रवार रात में उसने घर के अंदर कमरे के दरवाजे के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.