Kanpur News: युवक को घेरकर पीटा, हैलट में भर्ती
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: चकेरी। लाल बंगला में रंजिश के तहत एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को बुरी तरह से मारापीटा। पीड़ित का घटना को बताते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक चकेरी निवासी गौरव शुक्ला बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक कुछ आरोपितों के नाम लेकर बता रहा है कि वह अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। तभी आरोपितों ने उसे घेरकर पीटा। साथ ही कट्टा लगाकर वीडियो भी बनाया। ये घटना विधानसभा अध्यक्ष के आवास के पास की बताई जा रही है। चर्चा है कि अवैध स्टैण्ड संचालक अपने गुर्गों की सहायता से जुए की फड़ चलाता है। इसी जुए की फड़ के विवाद में युवक को मारापीटा है। पीड़ित का उपचार हैलट में चल रहा है। मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी भानु प्रकाश ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। पीड़ित के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.