Kanpur News: युवक को कार से अगवा कर पीटा
कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति को उन्हीं के रिश्तेदार ने एसटीएफ थाने ले जाने की बात कहकर कार में बैठाया। इसके बाद करीब दस साथियों के साथ मिलकर पीटा। फिर पति से स्टांप पर साइन कराकर सनिगवां चौकी के पास कुरियां मोड़ पर छोड़कर भाग गये। जिसके बाद पीड़िता ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के कैलाश नगर निवासी रईसुन के अनुसार उनके पति सलमान उर्फ सौदागर चट्टा संचालक हैं। पीड़िता ने बताया कि बीती 19 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे उनके रिश्तेदार बहनोई चकेरी के रामगली निवासी गोलू उर्फ इमरान अपने करीब दस साथियों के साथ कार में सवार होकर आये और पति सलमान से बोलने लगे कि कार में बैठकर एसटीएफ थाने चलो। इसके बाद आरोपित पति को कार में बैठाकर सनिगवां चौकी के पास कुरियां मोड़ ले गये। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.